भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश के संकल्पित युवा नेता शुभम कौशिक जी आज ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज से परिवार सहित मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
बता दे कि स्वामी चिदानन्द सरस्वती एक हिन्दू आध्यात्मिक गुरू एवं सन्त हैं। वे मुनि की रेती स्थित परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष हैं। वे भारतीय संस्कृति शोध प्रतिष्टान, ऋषिकेश तथा पिट्सबर्ग के हिन्दू-जैन मन्दिर के भी संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं। उनकी प्रेरणा से सन् २०१२ में हिन्दू धर्म का विश्वकोश निर्मित हुआ।
उल्लेखनीय है कि परमार्थ निकेतन उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में स्थित एक आश्रम है। यह हिमालय की गोद में गंगा के किनारे स्थित है। इसकी स्थापना 1942 में सन्त सुकदेवानन्द जी महाराज ने की थी। हिमालय की गोद में गंगा की धारा के मध्य परमार्थ निकेतन बसा है। ऋषिकेश के हजारों योग सेंटरों और ध्यान साधना के केन्द्रों के बीच परमार्थ निकेतन मुकुट की तरह है। यहां हर रोज शाम गंगा आरती की छटा निराली होती है। सुबह चार बजे से योग और ध्यान की साधना यहां आयोजित होती है। साथ ही योग की क्लास, ध्यान की ट्रेनिंग के लिए स्पेशल कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं।
स्वामी चिंदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती के सानिध्य में यहां आध्यात्म का स्पंदन सदैव मिलता रहता है। आयुर्वेद आधारित कुछ सेवाएं, जैसे पंचकर्म भी यहां दिया जाता है।ध्यान और योग सीखने के लिए जिस खास वातावरण की तलाश सबको होती है, वो यहां चारों ओर आश्रम में मिलता है।