बीते दिवस देशभर में सेवा भाव से कार्य कर रहे समाजसेवियों और संस्थाओं को संत ईश्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश के संकल्पित युवा नेता शुभम कौशिक जी को भी अवार्ड से नवाजा गया। जिसका उन्होंने फाउंडेशन की महासचिव वृंदा खन्ना जी को और कपिल खन्ना जी को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया ।
बताते चले कि संत ईश्वर फाउंडेशन की स्थापना 9 वर्ष पूर्व हुई थी और 7 वर्ष पूर्व पहली बार संत ईश्वर सम्मान देना प्रारंभ किया गया. संत ईश्वर फाउंडेशन की स्थापना 9 वर्ष पूर्व हुई थी और 7 वर्ष पूर्व पहली बार संत ईश्वर सम्मान देना प्रारंभ किया गया। फाउंडेशन की महासचिव वृंदा खन्ना ने संत ईश्वर सम्मान का परिचय देते हुए बताया कि संत ईश्वर फाउंडेशन की स्थापना 9 वर्ष पूर्व हुई थी और 7 वर्ष पूर्व पहली बार संत ईश्वर सम्मान देना प्रारंभ किया गया। यह सम्मान व्यक्तिगत एवं संस्थागत रूप में मुख्यतः चार क्षेत्र- जनजातीय , ग्रामीण विकास, महिला-बाल विकास एंव विशेष योगदान (कला, साहित्य, पर्यावरण,स्वास्थ्य और शिक्षा) में तीन श्रेणियों 1 विशेष सेवा सम्मान, 4 विशिष्ट सेवा सम्मान एवं 12 सेवा सम्मान में दिया जाता है।