आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश के संकल्पित युवा नेता शुभम कौशिक देश के प्रतिष्ठित “संत ईश्वर सम्मान समारोह” कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही बताया कि कार्यक्रम में ISRO - सहित देशभर से 17 अन्य सेवा साधकों को “संत ईश्वर विशेष सम्मान” से सम्मानित किया गया. शुभम जी ने सभी सम्मानित सेवा साधको को अनंत शुभकामनाएं दी.
बताते चले कि चंद्रयान व सूर्य अभियान से जुड़े इसरो के वैज्ञानिकों को संत ईश्वर विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही देश के सुदूर स्थानों पर सेवा कर रहे 18 समाजसेवियों, संस्थाओं को संत ईश्वर सम्मान दिया गया। सामाजिक सेवा संगठन संत ईश्वर फाउंडेशन व राष्ट्रीय सेवा भारती ने ये सम्मान प्रदान किया।