मेरठ से युवा भाजपा नेता शुभम कौशिक ने बताया कि आज पवित्र धाम वृन्दावन में श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त किया. उन्होंने बताया कि श्री हित प्रेमानंद महाराज जी से नदियों के बारे में प्रश्न किया कि हम कैसे नदियों की सेवा कर सकते है तो महाराज जी ने उत्तर देते हुए कहा कि यह सेवा बड़े स्तर कि है बाकि हम इतना कर सकते है नदियों के आस-पास कूड़ा-कचरा न फेंके , मल-मूत्र का त्याग न करे बाकि जो कारखानों, नालियों से नदी प्रदूषित हो रही है उसका निवारण सरकार कर सकती है इसमें बहुत खर्चा आयेगा जो करोड़ो में होगा.
बताते चले कि भारत की इस पावन भूमि पर न जाने कितने संतों एवं महापुरुषों ने जन्म लिया। यही कारण है की मां भारती की इस मौजूदा समय में भी भारत की इस पावन धरा पर कई संत महात्मा मौजूद है जिनकी तुलना महापुरुषों से की जाती है। प्रेमानंद जी महाराज भी उन्हीं में से एक हैं जिसमें वह लोगों की समस्याएं सुनते हैं तथा उन्हें सही मार्ग दिखा कर उनका मार्गदर्शन करते हैं। एकांत वार्ता के माध्यम से एक गुरु के रुप में यह लोगों के सभी प्रश्नों का उत्तर देते हैं। प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में देश विदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियां आती हैं और अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढते हैं।
जिनका प्रवचन आज लाखों करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है। वृंदावन में रहने वाले प्रेमानंद जी महाराज हमेशा पीले वस्त्र धारण करते हैं। कई बार इन्हें प्रेम वश सभी लोग पीले बाबा के नाम से पुकारते है। कई वर्षों से प्रेमानंद महाराज जी की दोनों किडनीया खराब है।