आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश के संकल्पित युवा नेता शुभम कौशिक ने बताया कि गढ़ मुक्तेश्वर गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया. आपको बताते चलें कि महाभारत कालीन पौराणिक मेला गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे कार्तिक माह में लगता है. यहां दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से श्रद्धालु लाखों की संख्या में आते हैं. 26 नवंबर को यहां मुख्य स्नान है.
दिल्ली से लगभग 110 किमी दूर गढ़मुक्तेश्वर प्राचीन शहर है जो कभी हस्तिनापुर का हिस्सा हुआ करता था। वर्तमान में गढमुक्तेश्वर उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पड़ता है। गढ़मुक्तेश्वर हिन्दुओं के लिए प्राचीन तीर्थ स्थल है। इस स्थान को गढ़मुक्तेश्वर इसलिए कहा जाता है क्योंकि कहते हैं यहीं भगवान शिव के गणों को पिशाच योनि से मुक्ति मिली थी। ग्रह मुक्तेश्वर गंगा नदी के किनारे स्थित है।
गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा किनारे स्थित देवी गंगा को समर्पित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, गंगा मंदिर, मीराबाई की रेती, गुदडी़ मेला, बृज घाट, झारखंडेश्वर महादेव, कल्याणेश्वर महादेव का मंदिर आदि दर्शनीय स्थल हैं। यहाँ गंगा स्नान पर्व भी होता है। गढ़मुक्तेश्वर से 3 किमी की दूरी पर इस्थित बृजघाट पर्यटन का मुख्य केंद्र है।