उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से युवा नेता शुभम कौशिक ने आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री माननीय श्री केशव प्रसाद मौर्या जी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंटवार्ता मेरठ में भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री मनोज पोसवाल के आवास स्थान पर हुई, इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा यूमो के कार्यकर्तागण व पदाधिकारी मौजूद रहे। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान शुभम कौशिक ने माननीय उपमुख्यमंत्री जी से आशीष एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पधारे सभी बंधुगणों से भी संवाद स्थापित किया गया।