भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर "माइक्रो डोनेशन अभियान" का विशेष संचालन बूथ स्तर से शुरू कर दिया है। भाजपा को जन जन से जोड़ने की इस अनोखी मुहिम के चलते लोग नमो ऐप के माध्यम से छोटी सहयोग राशि भी पार्टी को प्रदान कर सकते हैं। इसी कड़ी में मेरठ भाजपा से युवा नेता शुभम कौशिक ने भी इस अभियान के साथ जुड़कर अपने दायित्व का निर्वहन किया।
पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत सभी सांगठनिक मंडलों तक इसका विस्तार किया जाएगा और प्रदेशभर में बुधवार को 1918 स्थानों पर माइक्रो डोनेशन का अभियान चलाया गया। शुभम कौशिक ने इस मौके पर जानकारी दी कि "पार्टी द्वारा शुरू किये गए अभियान का उद्देश्य आमजन को भाजपा से जोड़ना है। जो भी इच्छुक भाई-बहन हैं, वह नमो ऐप के माध्यम से पांच, पचास, सौ से लेकर हजार रुपये तक का छोटा आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।"