निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी को भारतीय जनता पार्टी की "राष्ट्रीय कार्य समिति" का सदस्य नियुक्त किया गया है। जिसके लिए युवा भाजपा नेता शुभम कौशिक ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। गौरतलब है कि माननीय स्वतंत्र देव सिंह जी ने 2022 के विधानसभा चुनावों के उपरांत अध्यक्ष पद छोड़ दिया था, इसके बाद उन्होंने विधान परिषद में पार्टी के नेता पद से भी त्यागपत्र दे दिया था। हाल ही में उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह जी की ओर से राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं के मध्य हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।